पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 25 सितंबर 2026) पोषण माह 2026 के अंतर्गत “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना को साकार करते हुए ग्राम पंचायत लखराम में आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी, अभिभावकों में पोषण संबंधी जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति समुदाय की सहभागिता बढ़ाना रहा।


कार्यक्रम में डॉ. रश्मि जितपुरे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों एवं अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, रोगों से बचाव तथा आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने पर विशेष जोर दिया।


मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। बच्चों की वृद्धि एवं विकास की नियमित निगरानी तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के महत्व के बारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती रुक्मणी साहू ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुपोषित भविष्य पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों एवं अभिभावकों से आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं का नियमित लाभ लेने और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
सुपरवाइजर श्रीमती बिंदु सिंह ने पोषण माह के उद्देश्यों एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी तथा माताओं एवं अभिभावकों को बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
योग प्रशिक्षक श्री रामेश्वर बरगाह द्वारा बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों को सरल योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित अभ्यास कराया गया। उन्होंने नियमित योग को बच्चों की शारीरिक सक्रियता, एकाग्रता एवं मानसिक प्रसन्नता के लिए उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी 2 की कार्यकर्ता हर बाई यादव एंड मनोरमा श्रीवास,एवं सहायिका, अभिभावक, बच्चे तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ बालक, सुपोषित परिवार और जागरूक समुदाय के निर्माण का संदेश दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर


