🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

On: September 27, 2026 5:31 AM

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति


करगी रोड कोटा। ( वायरलेस न्यूज) पोषण माह के अवसर पर करगी रोड कोटा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाई तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों और अभिभावकों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर सीमा दिगस्कर सहित कार्यकर्ता मीरा नायक, अनीता साहू, मंजू साहू एवं शांति साहू उपस्थित रहीं। इसके अलावा श्याम भाई साहू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान बच्चों द्वारा सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को पोषण, स्वस्थ आहार एवं बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं ने बताया कि पोषण माह के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। उपस्थित जनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment