336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर


कोटा। ( वायरलेस न्यूज) राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में शुक्रवार को विशेष वंदे मातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठीक सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में 336 लोगों ने एक साथ एक स्वर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। राष्ट्रगीत के सामूहिक स्वर से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा।



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री मंजीत सिंह पवार ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वंदे मातरम के रचयिता श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय हैं और यह उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वंदे मातरम क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया था। अनेक क्रांतिकारी मातृभूमि के लिए बलिदान देते समय भी वंदे मातरम का उद्घोष करते थे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
समिति के संरक्षक सदस्य श्री वेंकट लाल अग्रवाल ने वंदे मातरम की पंक्तियों में भारत माता के शस्य-श्यामला स्वरूप तथा ‘तुम ही दुर्गा दशप्रहरण धारिणी’ के माध्यम से शक्ति स्वरूपा भारत माता के वर्णन का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी कोटा डॉ. श्याम सिंह पेंद्रो, डॉ. लीलावती साहू, समिति अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, व्यवस्थापक श्री राम सजीवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, सह व्यवस्थापक श्री भगवान सक्सेना, श्री प्रवीण अग्रवाल, प्राचार्य श्री राकेश पांडे सहित समस्त आचार्य बंधु-भगिनी एवं भैया-बहनों की उपस्थिति रही।
अंत में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट


