अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*महासमुंद जिले का हीरा तस्कर गरियाबंद में पकड़ाया*

On: February 4, 2021 7:44 PM
Follow Us:

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

गरियाबंद पुलिस की हीरा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 221 नग हीरा जब्त

घेराबंदी कर हीरा तस्कर को पकड़ा, 22 लाख 10 हजार रुपये के हीरे बरामद

रायपुर गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा और उससे 22 लाख से अधिक कीमत के 221 नगर हीरा जब्त किये हैं। गरियाबंद एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से हीरा खनिज पत्थर लेकर जिला महासमुंद से बागबाहरा टुहलू होते हुए मोंगरा चरोदा की ओर आ रहा है।

पुलिस टीम द्वारा कोमाखान छुरा रोड में टेड़गीनाला ग्राम मोंगरा के पास घेराबंदी कर संदेही को रोककर पूछताछ किया गयी। उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविंद प्रधान पिता धनुर्जय प्रधान निवासी ग्राम चिखली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। तलाशी दौरान बांये तरफ के जेब में एक सफेद रंग के लिफाफा में 221 नग छोटे बड़े कीमती हीरा खनिज पत्थर रखे मिला। उक्त कीमती हीरा खनिज पत्थर के संबंध में आरोपी अरविंद प्रधान से पूछताछ करने पर हीरा पत्थर को प्रतिबंधित क्षेत्र पायलीखण्ड से लाना बताया। आरोपी के कब्जे से 221 नग कीमती हीरा खनिज पत्थर कीमती 22,10,000/- रूपये, एक नग मोटर सायकल हीरोहोण्डा एक नग कीपेड मोबाईल सैमसंग कंपनी का कीमती 500/- रूपये एवं नगदी रकम 1500/- रूपये जुमला कीमती 22,42,000/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना छुरा आये एवं थाना छुरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379 भादवि0 4(21) माईनिंग एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी अरविंद प्रधान को न्यायिक रिमांड पर गरियाबंद जेल भेजा गया है। एसपी भोजराम पटेल ने पुलिस टीम को 10 हजार रूपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।

उल्लेखनीय है किबीते एक वर्ष में हीरा तस्करी के 5 प्रकरणों में कुल 573 नग हीरा जप्त किये गये हैं। गरियाबंद जिला क्षेत्र में अपराधों के रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण करने तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल द्वारा जिला गरियाबंद के सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे जिला पुलिस बल द्वारा शराब, गांजा, हीरा एवं वन्य प्राणी के खाल के तस्करों को पकड़ने एवं इस तरह के गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु सतत् मुखबिर लगाकर अधिक से अधिक कार्यवाही की जा रही है एवं पुलिस बल को इस क्षेत्र में काफी सफलताएं भी प्राप्त हो रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना छुरा के निरीक्षक संतोष भुआर्य, सउनि0 श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक अंगद राव, चालक प्रधान आरक्षक राघवेंद्र तोमर, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर कश्यप, आरक्षक सुशील पाठक, जयप्रकाश मिश्रा, चुड़ामणी देवता, दीप्तनाथ प्रधान, रवि सिन्हा, हरिहर साहू, माधव साहू, दयानंद गौर, अशोक मिंज, डेकेश्वर सोनी, नगर सैनिक नरोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment