बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) लोकप्रिय विधायक शैलेश पांडेय द्वारा आईएमए बिलास्पुर को १० लाख की राशि अधोसंरचना निर्माण हेतु स्वीकृत किया गया
वर्ष २०२२ के आईएमए कार्यकारिणी गठन के कार्यक्रम में शहर विधायक शैलेश पांडेय द्वारा आईएमए बिल्डिंग के लिये १० लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी
इस घोषणा को पूरा करते हुए उन्होंने १० लाख स्वीकृत किया
आज आईएमए बिलासपुर के सभी वरिष्ठ चिकित्सक एवं सभी पदाधिकारी ने विधायक महोदय से इस हेतु स्वजन्य भेंट की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मुलाक़ात में आईएमए के चिकित्सकों द्वारा समाज के हित में लगातार कार्य करने का आश्वासन दिया गया
माननीय विधायक शैलेश पांडेय ने बिलासपुर के चिकित्सकों की सराहना करते हुए कहा की वे चिकित्सकों के साथ हमेशा खड़े है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे।
इस मुलाक़ात में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जी बी सिंग डॉ हेमंत चटर्जी डॉ शैला मिल्टन डॉ देवेंद्र सिंग डॉ अभिजीत रायज़ादा डॉ विजय कुपटकर डॉ पवन अग्रवाल डॉ कमलेश मौर्य डॉ संदीप तिवारी डॉ प्रशांत द्विवेदी डॉ अनुज कुमार डॉ शशि कांत साहू आदि उपस्थित थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

