भाटापारा (वायरलेस न्यूज) आपरेशन संरक्षा के तहत् रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा द्वारा ट्रेनों में पथराव रोकने हेतु छेड़ा अभियान। वन्दे भारत एवं अन्य ट्रेनों में लगातार हो रही पथराव की घटनाओं के बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा के अधिकारियों व जवानों द्वारा मोहल्लो-मोहल्लों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान। जिसमें नियमित रूप से चलाई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस तथा अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में पथराव की घटना के मद्देनजर लाइन के किनारे बसे मोहल्लों में घुम-घुम कर मोहल्ले वालों को ट्रेनों पर पत्थरबाजी के संबंध में लगातार बैठक लेकर इन्हें इसके परिणाम से अवगत् कराते हुए तथा किए जाने वाले कानूनी कार्यवाही से भी अवगत् कराया जा रहा है। मवेशियों को भी रेलवे पटरियों से दूर रखने की समझाइश दी जा रही है।
अधिकारियों के दिशानिर्देश पर स्कूलों में भी अब जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 08.02.2023 को श्री ए. एन सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर तथा श्री संजय कुमार गुप्ता, मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब रायपुर महोदय के निर्देशन में निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा के नेतृत्व में अधिकारी एवं स्टॉफ द्वारा रोटरी कॉस्मो, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भाटापारा में बैठक कर प्राथमिक एवं मिडिल स्कूली बच्चों को ट्रेनों में पत्थरबाजी विशेषकर वंदे भारत ट्रेन में होने वाले नुकसान एवं परिणाम के संबंध में बताया गया तथा उन्हें पटरी न पार करने की भी समझाईश दी गई। पाठशाला के प्रधान पाठक एवं अन्य पाठकों को भी इस संबंध में लगातार बच्चों को जागरूक करने हेतु अनुरोध किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

