बिलासपुर-रायपुर (वायरलेस न्यूज) । देशभर के कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके भी शामिल हैं। उनकी जगह अब नए राज्यपाल की जिम्मेदारी बिस्वा भूषण हरिचंदन को सौंपी गई है। अब राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि तारीख फिक्स हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अनुसुईया उईके की जगह 22 या 23 फरवरी को शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बिस्वा भूषण हरिचंदन के राजनीतिक सफर की बात करें तो उन्होंने 1971 में भारतीय जनसंघ में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य बने और जनता पार्टी बनने तक वो राज्य महासचिव से पद पर रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें मीसा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके की जगह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को यहां की कमान सौंपी गई है। 84 वर्षीय बिस्वा भूषण हरिचंदन ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 बार विधायक रह चुके हैं। 1980 से 88 के दौरान वे 8 साल तक बीजेपी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष भी रहे। 2004 में वह राज्य की बीजद-भाजपा सरकार में मंत्री बने।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

