बिलासपुर/रायपुर (वायरलेस न्यूज) वरिष्ठ पत्रकार श्री अनलप्रकाश शुक्ला का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। श्री शुक्ला लंबे समय तक दैनिक नवभारत में सहसंपादक, सिटी चीफ के पद पर कार्य करने के बाद संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे विप्र समाज में लगातार सक्रिय थे। श्री शुक्ला रायपुर प्रेस क्लब के 1985 से 1988 तक अध्यक्ष भी रहे। श्री शुक्ला का निधन छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं। सरल, सहज स्वभाव के धनी श्री शुक्ला पत्रकारों के बीच अनल भैया के नाम से लोकप्रिय रहे। श्री शुक्ला बिलासपुर के देवरी कला के मालगुजार स्व. लखनलाल शर्मा के बड़े दामाद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

