रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)। अपराधों पर नियंत्रण एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण के मद्देनजर आज दिनांक 08.02.2021 को एसपी संतोष सिंह द्वारा जिले के *थाना कोतवाली, पूंजीपथरा, डोंगरीपाली एवं चौकी कनकबीरा* के प्रभारियों सहित सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है ।
आज पुलिस कार्यालय से जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कृष्णकांत सिंह अब थाना प्रभारी पूंजीपथरा, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक मनीष नागर अब थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक जितेंद्र एसैया रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी डोंगरीपाली तथा उपनिरीक्षक गिरधारी साव थाना पूंजीपथरा से चौकी प्रभारी कनकबीरा बनाये गये हैं तथा थाना प्रभारी डोंगरीपाली उपनिरीक्षक अजीब बेक को थाना कोतवाली, चौकी प्रभारी कनकबीरा उपनिरीक्षक एम.डी. जायसवाल को थाना पूंजीपथरा पदस्थ किया गया है । उसी प्रकार जिले के 4 सहायक उपनिरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक एवं 07 आरक्षक की भी नवीन पदस्थापना की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

