(वायरलेस न्यूज नेटवर्क)भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखने के बाद राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है।
सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ब्रिटेन की हफ्तेभर की यात्रा पर हैं। यहां वे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक संबोधन देंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल’ (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो के तौर पर राहुल ’21वीं सदी में सुनना-सीखना’ विषय पर व्याख्यन देंगे।
कैंब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई।’’ ट्वीट में कहा गया, ‘‘वह आज ‘21वीं सदी में सुनना सीखना’ विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.04लायंस क्लब बिलासपुर संगम द्वारा सेंट जेवियर हाई स्कूल भरनी में किया 500 पौधों का वृहत वृक्षारोपण
अपराध2026.08.04बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथीदांत तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Uncategorized2026.08.04पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात पुलिस के 22 अधिकारी/कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान*
Uncategorized2026.08.04रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई : 3 लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी यात्री को सकुशल लौटाई*
