फरवरी माह में एसईसीएल का अभूतपूर्व कार्य निष्पादन
18.37 मिलियन टन उत्पादन के साथ किसी भी फरवरी माह में सर्वाधिक का कीर्तिमान दर्ज
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बीता माह फरवरी 2023 कार्य संचालन के नतीजों के लिहाज से एसईसीएल के लिए बेहद उत्साहजनक रहा है। कम्पनी ने 18.37 मिलियन टन कोयला उत्पादन करने में सफलता पाई जो कि कम्पनी के स्थापना से किसी भी फरवरी माह में किया गया अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है। इनमें कम्पनी के मेगा परियोजनाओं में से गेवरा ने 5.29 मिलियन टन, दीपका ने 4.18 मिलियन टन व कुसमुण्डा ने 5.78 मिलियन टन का योगदान दिया है। महिने के कुल उत्पादन में से लगभग 17 मिलियन टन ओपनकास्ट व 01 मिलियन टन भूमिगत खदानों से उत्पादन दर्ज किया गया। उत्पादन के साथ-साथ विद्युत व अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों को दिए जाने वाले कोयले के डिस्पैच में भी प्रगति दर्ज की गयी है। कम्पनी ने माह फरवरी 2023 में रिकार्ड 13.99 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया जो कि पिछले वर्ष के फरवरी माह की तुलना में लगभग आधा मिलियन टन अधिक है।
इस वित्तीय वर्ष में ओव्हर बर्डन रिमूवल (ओबीआर) में एसईसीएल ऐतिहासिक नतीजों की ओर बढ़ रही है। कम्पनी ने गत माह ही अब तक के सर्वाधिक ओबीआर के आँकड़े को पीछे छोड़ दिया है तथा 28.53 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर के साथ माह फरवरी 2023 में अब तक का सर्वाधिक ओबी निष्कासन करने में सफलता मिली है।
विदित हो कि फरवरी माह के अंतिम दिन एसईसीएल ने 11.55 लाख क्यूबिक मीटर ओबीआर किया जो कि किसी भी एक दिन में किया गया कम्पनी द्वारा सर्वाधिक ओबीआर है।
फरवरी माह के अंतिम दिन कुसमुण्डा मेगा परियोजना ने 2.20 लाख टन कोयला उत्पादन किया जो कि इस वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक है, वहीं एसईसीएल का कुल उत्पादन भी लाख 7 टन प्रति दिन के पार चला गया है। कार्यनिष्पादन के उत्कृष्ठ नतीजों पर खुशी जताते हुए सीएमडी डा. प्रेमसागर मिश्रा ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

