🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

किसानों एवं हितग्राहियों की सुविधाओं के लिये शाखा प्रबंधक टेक बैंकिंग प्रणाली को अधिक से अधिक अपनाये-श्री बैजनाथ चंद्राकर

On: February 8, 2021 6:11 PM

रायगढ़,(वायरलेस न्यूज़ 8 फरवरी21) अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर आज एक दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ पहुंचे। श्री चंद्राकर रायगढ़ एवं जशपुर जिले में सेवारत अपेक्स बैंक की शाखा प्रबंधकों एवं परिवेक्षकों की रायगढ़ में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के किसानों, आदिवासियों एवं महिलाओं को न्याय, स्वाभिमान एवं स्वालम्बन की जिंदगी उपलब्ध कराना है। धान की अकूत पैदावार एवं सरकार की बेहतर उपार्जन नीति से यहां के किसानों की दशा सुधरी है।
रायगढ़ जिले में इस बार 134 उपार्जन केन्द्रों में 5.33 लाख मे.टन धान की खरीदी की गई है और इसके लिये रायगढ़ जिले के 01 लाख किसानों को 996 करोड़ का भुगतान बचत खाते में अंतरण किया गया है। अपेक्स बैंक द्वारा रायगढ़ एवं जशपुर जिले के किसानों को ब्याज रहित कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वर्ष खरीफ सीजन 2020 में रायगढ़ एवं जशपुर जिले के 60400 किसानों को राशि 187 करोड़ रुपये का ऋण बाटा गया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय जैसे महत्वाकांक्षी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। किसानों के बचत खाते में धान उपार्जन एवं गोबर विक्रय की राशि अविलंब हस्तांतरण हो इसके लिये पारदर्शी एवं मजबूत साफ्टवेयर माड्यूल निर्मित किया गया है। रायगढ़ जिले में एटीएम वैन एवं माइक्रो-एटीएम की सुविधायें अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे, इसके लिये अपेक्स बैंक सतत् रूप से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है कि छत्तीसगढ़ के किसानों की आमदनी को दोगुना किया जाये। श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ अर्थव्यवस्था खेती आधारित है। यहां के लोगों का आमदनी का मुख्य जरिया खेती-बाड़ी है। इसके अलावा वनोपज संग्रहण, मछली पालन, पशुपालन एवं कुटीर उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहकारिता की भूमिका है। गोबर से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन तथा पैकेजिंग किया जाने लगा है। वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती एवं पशुधन को बढ़ावा मिल रहा है। अब किसानों को रबी सीजन 2020-21 के लिये वर्मी कम्पोस्ट क्रय हेतु सहकारी समितियों से किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत ब्याज रहित ऋण की सुविधा मिल रही है।
छ.ग.सरकार द्वारा सहकारी समितियों को पुर्नगठन कर 725 नवीन समितियों का गठन किया गया है, इससे प्रदेश में किसानों को और सुगमता से ऋण तथा खाद-बीज उपलब्ध हो रहा है। सरकार की धान एवं गन्ना से एथेनाल उत्पादन की एक ऐसे ही अभिनव योजना है। जिससे छत्तीसगढ़ की मजबूत अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी कदम साबित होगा। बैठक में प्रबंधक श्री ए.के.लहरे, अपेक्स बैंक मुख्यालय के अधिकारी श्री भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक श्री ए.के.लहरे, श्री प्रभाकर कांत यादव, नोडल कार्यालय रायगढ़ के ओएसडी श्री ए.के.द्विवेदी, श्री एस.पी.सिंह एवं रायगढ़ एवं जशपुर जिले के अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment