बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बिलासपुर स्थिति चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज में 6 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” का आयोजन हुआ।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2023, जो कि महिलाओ की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए समर्पित दिन है। इस साल इस कार्यक्रम की थीम “डिजिट ऑल” इनोवेशन एंड टेक्नोलाजी फाॅर जेंडर इक्विटी” पर चिन्हित किया गया। इस थीम का उद्देश्य दुनिया को यह बताना है कि हम सभी वास्तव में समानता को अपना सकते हैं और पूरी तरह से #Equity को गले लगाएं। समता का अर्थ है एक निष्पक्ष और समान विश्व का निर्माण करना।
चौकसे कॉलेज के इस शिविर की मुख्य वक्ता श्रीमति कीर्ति तिवारी जी महाप्रबंधक सिविल, सीएमसी विभाग, सदस्या एपेक्स और सेंट्रल गवर्निंग बॉडी विपस एसईसील बिलासपुर तथा मुख्य अतिथि श्रीमति सुरेशा चौबे जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ (छ.ग.) है। श्रीमती किर्ति तिवारी जी ने विकास की आंतरिक और बाह्य संभावनाओं को परिभाषित करने की तकनीक से अवगत कराया। श्रीमति सुरेशा चौबे जी ने महिला सशक्तिकरण, “रेडी टु रिएट” विषय मे साझा किया।
इस अवसर पर डॉ. कृतिका वर्मा सिंह एमबीबीएस, एमएस ऑब्स एंड गायनेक (गोल्ड मेडलिस्ट) और डॉ. अभिषेक सिंह (एमबीबीएस, एमएस आर्थो) गोल्ड मेडलिस्ट, श्री रितेश छाबड़ा के साथ श्री सांई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बिलासपुर के चिकित्सक व कर्मचारी महाविद्यालय में चौकसे ग्रुप की 150 महिला कर्मचारियो के लिए निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 6 मार्च को किया गया। डॉ. कृतिका वर्मा सिंह बताया कि कैसे पीसीओडी से निजात पाई जा सकती है। कार्यक्रम मे महाविद्यालय की ओर से महिला कर्मचारीयो को उपहार दे कर सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमति शुभलक्ष्मी तिवारी,एचओडी सिविल इंजीनियरिंग विभाग थी। कार्यक्रम में महाविद्यालय निर्देशक इंजीनियर श्री आशीष जयसवाल, प्राचार्य डॉ. संजय पांडेय, डॉ. धीरज अहिरवार, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. नितिन जैन उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

