छत्तीसगढ़ शासकीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के
डॉ शाहिद अली पहले अध्यक्ष बने
प्रो.निनाद बोधनकर महासचिव नियुक्त

रायपुर।(वायरलेस न्यूज) विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए बेहतर अकादमिक एवं शोध का वातावरण बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं और उसके समाधान हेतु छत्तीसगढ़ शासकीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का गठन हुआ। राज्य के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शिक्षकों की आज रायपुर में संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर शिक्षकों की कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शाहिद अली पहले अध्यक्ष बनाए गए हैं। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निनाद बोधनकर महासचिव नियुक्त किए गए हैं। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष प्रो. एस. के.नेमा (शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर ) सह सचिव डॉ आनंद कुमार ( संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ) तथा कोषाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह प्रजापति (पं.सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय ) के अलावा कार्यकारिणी में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से प्रो अशोक प्रधान एवं प्रो बलवंत ठाकुर, संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा से डॉ हरिशंकर प्रसाद टोंडे, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर से डॉ स्वपन कोले मनोनीत किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के लगभग 23 वर्षों बाद प्रथम बार छत्तीसगढ़ के शासकीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को उनका प्रतिनिधित्व मिलेगा। संघ के प्रथम अध्यक्ष डॉ शाहिद अली ने बताया कि राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर विश्वविद्यालय के शिक्षकों को उनके अधिकारों और अवसरों के लिए बेहतर दिशा में प्रयास किया जाएगा। राज्य के विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की शैक्षणिक गुणवत्ता और नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों के विकास में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे जिससे राज्य में शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित किया जा सकेगा। अध्यक्ष डॉ अली ने संघ के पदाधिकारियों की ओर से सभी लोगों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

