बिलासपुर में जल जीवन मिशन के लिए पीएचई को 107.88 करोड
विधायक शैलेष पांडेय के सवाल पर पीएचई मंत्री ने दी सदन को जानकारी
रायपुर (वायरलेस न्यूज)नगर विधायक शैलेष पांडेय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान बिलासपुर के जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया। बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने पीएचई मंत्री गुर रूद्र कुमार से पूछा कि बीते 2 वर्षों में जल जीवन मिशन द्वारा बिलासपुर जिले को कितनी राशि आवंटित की गई थी..? कितनी कितनी राशि का टेंडर किस किस संस्था को दिया गया है..? और अभी तक कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं..?

बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पांडेय द्वारा पूछे गए सवाल पर पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरु ने सदन को बताया कि पिछले 2 वर्षों में जल जीवन मिशन द्वारा बिलासपुर जिले को 107.88 करोड़ रुपए राशि की जारी की गई थी। अभी 28 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 484 अपूर्ण है एवं 21 का प्रारंभ है।
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना महत्वपूर्ण योजना है। राज्य सरकार इसे गंभीरता से कर रही है लेकिन शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण होने से जनता को लाभ मिलेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

