किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज महासमुंद
ओडिशा से तस्करी कर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे गांजा
महासमुन्द – उड़ीसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में खपाने वाले दो गांजा तस्करों को छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्करों के कब्जे से 10 क्विंटल 50 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। जप्त गांजा की कीमत 2 करोड 10 लाख रुपए आंकी गई है।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त माजदा वाहन को भी जप्त किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए गांजा तस्कर पप्पू पाल उम्र 35 वर्ष निवासी बसई थाना पन्ना तथा दूसरा आरोपी लीलाधर पाल उम्र 33 वर्ष निवासी बसई जिला पन्ना मध्य प्रदेश के द्वारा उड़ीसा से तरबूज भरे माजदा वाहन में छिपाकर गांजा का परिवहन किया जा रहा था। जिसे महासमुन्द जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ लिया गया। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

