🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब रायपुर व जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म में मोबाइल चोरी की नियत से घूम रहे आदतन बदमाश को पकड़ा

On: April 7, 2023 5:46 PM

मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से 01 आदतन बदमाश को पकड़ा गया
रायपुर (वायरलेस न्यूज)दिनाँक 07.04.2023 को मं.सु.आ. रेसुब रायपुर संजय कुमार गुप्ता के मार्ग दर्शन मे ,रेसुब पोस्ट प्रभारी रायपुर एम. के. मुखर्जी के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम प्रभारी ए जेड चौधरी, प्र. आ. व्ही. सी. बंजारे , आ.संदीप गिरी,आ देवेश सिंह और जीआरपी रायपुर के स.उ.नि.राजेंद्रसिंह, प्र.आ. व्ही के टोप्पो के साथ संयुक्त रूप से रायपुर रेलवे स्टेशन में गस्त एवम चेकिंग के दौरान पीएफ नं 1A में, समय लगभग 11.00 बजे आने जाने वाले यात्रियों के बीच हो हल्ला शांति भंग करते हुए आदतन बदमाश समीर खान पिता- अयान खान ,उम्र – 32 वर्ष ,निवासी – वार्ड नं 40 ,पानी टंकी के पास नेहरू नगर,थाना- भिलाई 03, जिला- दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) को पकड़कर शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर लाया गया। पूछताछ में उसने यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के इरादे से रायपुर स्टेशन आना बताया। शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर द्वारा उसके विरुद्ध ईस्तगासा क्रमांक 15/23 धारा 151,107, 116(3) सीआरपीसी दिनांक 07.04.2023 का मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment