🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पम्प ऑपरेटर की हड़ताल के कारण नगर की पेयजल व्यवस्था ठप्प
नगरपालिका उपाध्यक्ष ने स्वयं की वार्ड में जल आपूर्ति

On: April 11, 2023 4:41 PM

जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज)
नगर पालिका के पम्प ऑपरेटर की नियमतीकरण की माँग को लेकर चल रही हड़ताल के कारण जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है । लोगों की परेशानी को देखते हुए नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ( राजू) ने कन्या महाविद्यालय के समीप के टंकी का पम्प स्टार्ट कर वार्ड में जल आपूर्ति की । इनके साथ पार्षद विक्रांत सिंह , वार्ड वासी अनिरुद्ध सिन्हा, राजेश मिश्रा भी थे । नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता के इस कार्य की वार्ड वासियों ने रहे दिल से प्रशंसा की है ।
ऑपरेटर की हड़ताल में जाने के कारण नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु कोई अन्य व्यवस्था नहीं की गई है जिसका ख़ामियाज़ा नगर की जानता को भोगना पड़ रहा है ।
बताया जा रहा है की पम्प ऑपरेटर नियमतीकरण की माँग को लेकर अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर है । इसके बावजूद। नगर पालिका के जल आपूर्ति शाखा के प्रभारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा दो दिनों से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया जाना उनकी लापरवाही प्रदर्शित करता है ।
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार जितने भी पम्प ऑपरेटर है सभी दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत है । उसके बावजूद उनका हड़ताल में जाना नगर पालिका की उदासीनता प्रदर्शित करता है । नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों ने पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आम जानता को हो रही परेशानी पर कार्यवाही की माँग ज़िला प्रशासन से की है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment