रायपुर (वायरलेस न्यूज)दिनांक 28.04.2023 को प्रभारी अधिकारी रेल्वे सुरक्षा बल रायपुर एम. के.मुखर्जी के निदर्शन में उप निरीक्षक के. बी. गुप्ता प्र आ पी.के.मेश्राम एवं आरक्षक एस. के.गिरी के साथ कुम्हार पारा महादेव घाट रायपुर मे रुद्रम् लोक सेवा केंद्र दुकान मे छापामारी किया गया और दुकान के संचालक शिवनारायण सिन्हा पिता – तेजकुमार सिन्हा उम्र – 33 वर्ष निवासी आदिवासी कॉलोनी, जिला रायपुर (छ. ग.) को सीएससी आईडी के अलावा पर्सनल आईडी से टिकट बनाना पाया गया। पर्सनल आईडी से कुल 23 नग टिकटों को कीमत 27748 रुपये का टिकट अवैध तरीके से बना पाया गया l जिसमे जप्ती की कार्यवाही की गई l पुछताछ मे उसने ज्यादा कमीशन के लालच मे पर्सनल आईडी से टिकट बनाकर लोगों को अधिक पैसे लेकर देना बताया l तब पर्सनल यूजर आईडी से बना हुआ आरक्षित टिकट, सीपीयू तथा मोबाइल नग को जप्ती किया गया । आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अपराध में गिरफ्तार कर पोस्ट लाया गया अपराध क्रमांक 2547/2023 धारा 143 रेलवे अधिनियम दिनांक 28.04.2023 दर्ज किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

