बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) ए. एन. सिन्हा, महा निरीक्षक -सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर तथा श्रीमान संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब मंडल रायपुर के दिशा निर्देशन में श्री आर एस मिश्रा, पोस्ट प्रभारी, रेसुब पोस्ट भाटापारा कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.04.23 को रेसुब पोस्ट भाटापारा के उप निरीक्षक बीएल बरेठा , प्रआ जी एम श्रीनिवास एवं आरक्षक रूपक कुमार के द्वारा ग्राम -तेंदुआ, बिलाईगढ़ जिला -सारंगढ़ (छग) जाकर वहां स्थित स्थित “दिलेश्वर ऑनलाइन दुकान ” जिसका संचालक दिलेश्वर साहू जोकि अपना दुकान अपने घर में ही चला रहा था 143 RA अभियान के तहत चेक करने पर दिलेश्वर साहू के द्वारा अपने 02 नग निजी आईडी से 03 नग आगामी रेलवे ईटिकट तथा 14 नग पूर्व यात्रा टिकट कुल 17 नग रेलवे ईटिकट अपने निजी आईडी से अनाधिकृत रुप से बनाकर 50-100/- रूपये लेकर बेचते हुए पाकर रेसुब पोस्ट भाटापारा लाकर उसके विरुद्ध रेलवे एक्ट कि धारा 143 के तहत कार्यवाही किया गया| बरामद रेलवे ईटिकट कि कुल कीमत 28614.25/- रूपये है | उक्त प्रकरण में रेसुब साइबर सेल मुख्यालय बिलासपुर के प्रबल ऐप का सहयोग महत्वपूर्ण रहा |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट

