🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों की स्वर्णिम सफलता पर सासंद गोमती साय ने दी बधाई व शुभकामनाएं

On: May 10, 2023 3:04 PM

रायगढ़ की विधि भोसले 12 वीं 98.20 अंक व जशपुर के राहुल यादव 10 वीं 98.83 अंक हासिल कर बने स्टेटे टॉपर

रायगढ़/ जशपुर।(वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दोपहर 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। जिसमें रायगढ़ व जशपुर के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है और मेरिट में स्थान बनाया है। कक्षा 12 वीं में अभिनव विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर, रायगढ़ की छात्रा कु.विधि भोसले पूरे प्रदेश में अव्वल रही। वे 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनीं। इसी तरह शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कुडेकेला धरमजयगढ़ की दीपिका पटेल ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 9 वें रेंक पर रही और आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर रायगढ़ की छात्रा रानी महाना ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 9 वें रेंक पर रही, वही जिला जशपुर से देव कुमार डनसेना 10 वां स्थान रहा।
कक्षा 10 वीं की परीक्षा में जिला जशपुर से राहुल यादव प्रदेश में अव्वल रहे, पिंकी यादव, एवं सुरज पैंकरा तृतीय स्थान, जिला रायगढ़ के जिंदल आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल किरोड़ीमल नगर रायगढ़ की छात्रा अदिति भगत 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए पूरे प्रदेश के मेरिट लिस्ट में चौथे स्थान पर रही। इसी तरह जिला जशपुर के योगेश सिंह 6 वां स्थान, अंकिता साहू व जिला रायगढ़ के भारत माता पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल पूजेरीपाली सरिया की छात्रा श्रद्धांशी अग्रवाल 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 7 वें स्थान पर रही और जिला जशपुर से अनुज कुमार राम, रायगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल पुसौर, रायगढ़ की छात्रा खुशी पटेल ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 8 वें स्थान पर रही।
विद्यार्थियों को सांसद गोमती साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायगढ़ सांसद गोमती साय ने जशपुर व रायगढ़ जिले के छात्रों की इस स्वर्णिम सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सासंद साय ने कहा कि सभी छात्रों ने रायगढ़ व जशपुर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी सफल छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी यह सफलता दूसरे छात्रों को भी प्रेरणा देगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment