स्मार्ट सिटी,निगम के चल रहे प्रोजेक्ट का नगरीय प्रशासन सचिव ने किया निरीक्षण
महामाया चौक समेत अन्य जगह रात में काम करें,जहां ट्रैफिक रूकता हो
बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज)एक दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव डाॅ.अयाज तंबोली ने शहर भ्रमण कर नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के तहत जारी अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का विशेस सचिव डाॅ. तंबोली ने जायजा लिया। उन्होंने समय सीमा को ध्यान में रखकर तेज गति से काम को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए इसके अलावा नदी में शहर के गंदा पानी को मिलने से रोकने के लिए बनाए जा रहे दस नालों के लिए एक अलग टीम बनाकर कार्य योजना के साथ काम शुरू करने के निर्देश दिए है ताकि नदी में गंदा पानी को रोका जा सकें। इसके बाद विशेष सचिव डाॅ. अयाज तंबोली ने कछार के कचरा प्लांट,श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर और चिल्हाटी एसटीपी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाॅ. तंबोली ने कचरा प्लांट में मौजूद कचरे का विक्रय करने को कहा। चिल्हाटी एसटीपी का जायजा लेने के बाद विशेष सचिव डाॅ. तंबोली ने एसटीपी का पानी नहर में छोड़ने के लिए योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है ताकि इसका लाभ कृषि कार्य के लिए मिल सकें। इसके अलावा अधोसंरचना मद से जारी कार्यों को हर हाल में बारिश से पूर्व पूरा करने के निर्देश अधाकारियों को दिए गए है। पानी टंकियों की टेस्टिंग सतत रूप से करते रहने के भी निर्देश विशेष सचिव ने दिए। अपर आयुक्त श्री राकेश जायसवाल को निर्देश देते हुए विशेष सचिव ने निराश्रित पेंशन के लंबित भुगतान के लिए अविलंब समाज कल्याण विभाग से पत्राचार करने को कहा है ताकि निराश्रितों को योजना का लाभ त्वरित रूप से मिल सकें। विशेष सचिव के साथ निरीक्षण में अपर आयुक्त श्री राकेश जायसवाल, नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक श्री विनय मिश्रा कार्यपालन अभियंता श्री अलिबक्स स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक तकनीकी श्री यूजिन तिर्की,प्रबंधक श्री शारदा साहू,प्रबंधक श्री सुरेश बरूआ,एई श्री अनुपम तिवारी, सब इंजीनियर श्री मनीष यादव उपस्थित रहें।
महामाया चौक में नाली का काम अब रात में होगा
शहर भ्रमण पर निकलें विशेष सचिव डाॅ. अयाज तंबोली ने माँ महामाया चौक में नाला निर्माण की वजह से लगे जाम पर नाराजगी जताते हुए यहां काम दिन के बजाय रात में करने के निर्देश दिए है साथ ही शहर के अन्य स्थान जहां निर्माण कार्य जारी है और ट्रैफिक में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है उन सभी स्थानों में दिन में काम ना करके रात में करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा शहर में बरसाती पानी के निकासी के लिए जारी नाला निर्माण का कार्य हर हाल में 30 जून तक पूरा कर लेने के निर्देश स्मार्ट सिटी और निगम के अधिकारियों को दिए है ताकि बारिश में इसका लाभ शहरवासियों को मिल सकें।
कचरा साफ कर फोटो भेजने के निर्देश
शहर भ्रमण के दौरान कोनी और मोपका में सड़क किनारे कचरे के ढेर को देखकर विशेष सचिव ने उसे साफ कर उक्त स्थान की फोटो भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए इसके अलावा शहर में कहीं पर भी सड़क किनारे कचरा ना हो, और सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

