आरपीएफ रायगढ़ ने रेलवे संपति चोरी के जुर्म में एक को धरदबोचा दो हुए फरार
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ ने रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज के पास रेलवे यार्ड गुटमी में लगे एयर कंडीशन गत 17 मई को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट वरि. अनु. अभियंता ( संकेत) बी एस टेकाम ने दर्ज कराई थी जिस पर आर पी एफ पोस्ट प्रभारी श्री राजेश वर्मा के द्वारा अपने मातहत संजय कुमार एस तथा बल सद्स्यों के साथ खोजबीन शुरू किया गया ।
बल सद्स्यों ने देखा की गुटमी में लगे दो नग एसी आउट डोर यूनिट दो नग सेफ्टी गार्ड चोरी कर लिया गया है। अनुमानित कीमत 36000रु. बताई गई थीं अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 09/2023धारा 3(अ)के तहत जुर्म दर्ज कर जांच प्रारंभ किया ।
आरपीएफ ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर मुखबिर के माध्यम से पता लगा कि किलो मीटर 585/03/05अप लाइन के पास तीन लोग वजनी सामान को झाड़ी के पास बोरे में भरते देखा गया था जिसपर मौके पर घेरा बंदी की गई दो लोग मौके से भागने में सफल हो गया और एक व्यक्ति भीम सेन बसंत जेलपारा निवासी को पकड़ लिया गया ।
पूछताछ में बताया कि स्वय एव मनीष और महावीर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी को पकड़ कर आर पी एफ ने अग्रिम कार्यवाही के लिए विशेष रेलवे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

