कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने जिले के प्रगतिरत कार्यों की बैठक ली
सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वायरलेस न्यूज 17 मई 2023 ) / कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों के संबंध में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में जिन दिव्यांगों के पंजीयन नही हुए हैं और प्रमाण पत्र नहीं बना है, उन सभी का जिले में आयोजित शिविर में पंजीयन कार्ड और प्रमाण पत्र बनाया जाना है। कोई भी दिव्यांग इस शिविर के लाभ से वंचित ना हो। इस शिविर की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में 19 मई से की जा रही है। बैठक में स्कूली और आंगनबाड़ी बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, जिले के खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा, धान भंडारण, मुख्यमंत्री हाट बाजार के शिविर, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ, मनरेगा के कार्यों, राजस्व कार्यों, रासायनिक और कम्पोस्ट खाद के भंडारण और रखरखाव के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्वाचन की पीपीईएस सॉफ्टवेयर में विभागों के कर्मचारी एन्ट्री शेष को पूरा करने कहा। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत के सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ, कृषि अधिकारी और सहकारी समिति के प्रभारी खाद्य अधिकारियों से गोठन के कार्यों और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के कार्यों, उत्पादन आदि की जानकारी ली और निर्देश दिए।बैठक में नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

