शहडोल (वायरलेस न्यूज) दिनांक 20.05.2023 को समय 11.00 बजे *शहडोल में नव निर्मित रेलवे सुरक्षा बल महिला बैरक का उद्घाटन श्री अमिया नंदन सिन्हा महानिरीक्षक- सह- प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल /बिलासपुर* के द्वारा श्री दिनेश कुमार तोमर, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त /रेसुब/बिलासपुर ,डॉ आर बोपन्ना क्षेत्रीय रेल प्रबंधक शहडोल, श्री पंकज कुमार सहायक मंडल अभियंता , निरीक्षक राजेश वर्मा, नंदकिशोर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) एवं रेल

सुरक्षा बल के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया तथा रेलवे सुरक्षा बल बैरक का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल का वार्षिक निरीक्षण एवं बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया इस दौरान महानिरीक्षक द्वारा रेल गाडी से मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी एवं यात्रियों से सम्बंधित अपराध की धरपकड़ और रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिये । महानिरीक्षक द्वारा शहडोल में कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों के व्यक्तिगत एवं डियूटी के दौरान की समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण किये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

