🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छापी पूल टूटा, कोटा रतनपुर जाने बनाया गया वैकल्पिक मार्ग*

On: May 27, 2023 2:24 PM

*छापी पूल टूटा, कोटा जाने बनाया गया वैकल्पिक मार्ग*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 27 मई ) /आज दिनांक 27/05/2023 को रतनपुर कोटा मार्ग पर छापी नाला पर निर्मित पुल लगभग 9 बजे टूटकर गिर गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार इस पुल का निर्माण वर्ष 1970 मे हुआ है । दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोकने के लिए दोनों ओर बैरिकेड लगाया गया है। समीप स्थित एनिकेट पर भी आवागमन रोकने के लिये दोनों ओर बैरिकेड लगाया गया है। आमजन से एनिकेट का उपयोग आवागमन के लिए नहीं करने की अपील की जाती है। सिलदहा एनिकेट से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । वैकल्पिक मार्ग के रूप में रतनपुर से कंचनपुर अमाली बिल्लीबंद होते हुए कोटा शहर पहुंचा जा सकता है । लोक निर्माण विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई ।
रचना/

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment