राजनंदगांव (वायरलेस न्यूज)आज दिनांक-05.06.2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर पंकज चुघ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल राजनांदगॉव द्वारा रेल-पथ, परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के साथ मिलकर रेलवे सुरक्षा बल बैरक एवं रेलवे कॉलोनी राजनांदगॉव में पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल श्री प्रशांत अल्डक, मुख्य स्टेशन प्रबंधक श्री आर.के.बर्मन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता(रेल पथ) श्री मधुसुदन जोशी, मुख्य टिकट निरीक्षक रेखा पदम एवं रेलवे सुरक्षा बल के अन्य अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने अभिभाषण मं सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पौधारोपण एवं उनका रख-रखाव करने हेतु उचित समझाईश एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

