रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) आज जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ की एक महती आम सभा अयोजित की गई जिसमें माननीय उच्चतम न्यायालय के नव नियुक्त न्यायाधिपति प्रशांत मिश्रा जी के नियुक्ति पश्चात प्रथम नगरागमन के संबंध में अभिनंदन समारोह के आयोजन की रूप रेखा पर सदस्यगण द्वारा आपस में विचार विमर्श किया गया।

जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के सचिव शरद पाण्डेय ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया की सभी सदस्यों ने समवेत स्वर से आयोजन को भव्य एवम् गरिमापूर्ण बनाने पर जोर दिया है।
ज्ञातव्य हो कि जस्टिस मिश्रा दिनांक 09 जून को अपराह्न सड़क मार्ग से बिलासपुर से रायगढ आ रहे है जिनकी पूर्वानुमति प्राप्त कर दिनांक 10जून को जिला न्यायालय परिसर में अभिनंदन समारोह सह रात्रिभोज का आयोजन किया जा रहा है जिसमे जिला के विभिन्न बार के सदस्य, न्यायाधीशगण सहित गणमान्य एवम् प्रबुद्धजन भी सादर आमंत्रित होंगे।
आम सभा के अंत में जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ की ओर से बालासोर उड़ीसा के भीषण दर्दनाक एवम् दुखद रेल हादसे में मृत व्यक्तियों के प्रति अपनी मौन शोकांजलि प्रकट की गई।
सचिव
जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

