रेसुब डोंगरगढ़ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस। रेल सुरक्षा बल प्रभारी और बल सदस्यों ने साफसफाई एवं वृक्षारोपण किया। डोंगरगढ़।वायरलेस न्यूज । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डोंगरगढ़ स्टेशन में विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को रेल सुरक्षा बल प्रभारी और बल सदस्यों ने साफसफाई एवं वृक्षारोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

इस संबंध में रेल सुरक्षा बल डोंगरगढ़ थाना में पदस्थ उप निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी निशा भोईयर के निर्देशन में रेलवे स्टेशन डोंगरगढ मे साफसफाई एवं वृक्षारोपण करके विश्व पर्यावरण दिन मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिन ए.एन.सिन्हा महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेसुब दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे बिलासपुर महोदय के निर्देशन मे तथा पंकज चुघ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर महोदय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 05 जून 23 को मनाया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेसुब पोस्ट डोंगरगढ के अधिकारी एवं बल सदस्यो के द्वारा पोस्ट परिसर की साफ-सफाई के प्श्चात रेलवे परिसर मे स्थानीय लोगो तथा अन्य विभाग के कर्मचारीयो एवं बच्चो के साथ वृक्षारोपण किया गया तथा साफ सफाई एवं वृक्षारोपण के महत्व को बताया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

