भाटापारा वायरलेस न्यूज़ रविवार दिनांक 11 जून को रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल सुरक्षा हित के मार्गदर्शन में भाटापारा रेल सुरक्षा बल के अधिकारी कर्मचारियों ने एक दिन जागरूकता अभियान चलाकर रेलवे फाटक के पास लोगों को समझाइश दी गई इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि रविवार दिनांक 11 जून 2023 को रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्गदर्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा के अधिकारी व बल सदस्यों द्वारा MRO, CRO पत्थरबाजी की घटनाओं के संबंध में अभियान चलाकर समझाइश दी गई। इसी अभियान के दौरान निपनिया -भाटापारा के मध्य किमी संख्या 749/13-15 लेबल क्रॉसिंग 378 पर आने जाने वालों/ व्यक्तियों को घटनाओं के संबंध में समझाइश दी गई तथा कानूनी कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया और अपने-अपने मवेशियों को रेल लाइन के किनारे लावारिस ना छोड़ने तथा मवेशियों को रेल लाईन से दूर रखने हेतु एवम रेलवे द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करने हेतु आवश्यक समझाइश देते हुए संरक्षा अभियान चलाया गया है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके एवं रेल परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न ना हो, साथ ही यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

