*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मिनी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल होंगे मुख्य अतिथि*
*’एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम पर होगा इस वर्ष का 9 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस*
रायगढ़, 20 जून 2023/ उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में 21 जून 2023 को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम, रायगढ़ में प्रात: 7 बजे से आयोजित किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे-ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। उपसंचालक समाज कल्याण ने बताया कि शहरों और गांवों के प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरपंच, वार्ड पार्षदों अन्य स्थानीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बाल आश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों तथा उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाएं शामिल होंगे।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। रायगढ़ के इच्छुक नागरिक मिनी स्टेडियम में पहुंचकर योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

