अनूपपुर / जिला मुख्यालय में हाईवा और वल्कर जैसे बड़े , दैत्याकार वाहनों की जानलेवा धमाचौकडी बेखौफ जारी है। इनकी खतरनाक ,जानलेवा स्पीड से कई लोगों की जान जा चुकी है और बहुत से लोग मरते – मरते बचे हैं। आज सुबह लगभग 8 बजे जैतहरी मार्ग में तिपान पुल के पास तेज गति से भागते हाईवा की चपेट मे आकर वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे घायल हो गये। उनके हाथ की हड्डी टूट गयी है। ईश्वर की कृपा से उनकी जान बच गयी लेकिन हाईवा के पहिये के निशान उनके हाथ में स्पष्ट देखे जा सकते हैं । श्री शिवहरे की दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता मनोज द्विवेदी उनसे मिलने और उन्हे देखने पहुंचें । श्री शिवहरे ने बतलाया कि वे मॉर्निंग वाक पर निकले थे। तिपान नदी के पास लापरवाही से तेज गति से हाईवा उनके समीप से निकला।जिसकी ठोकर से तो वे बच गये लेकिन पहिये की चपेट में आकर सड़क में गिर पड़े । वो पहिये के नीचे से आने से बाल – बाल बचे। उनके कूल्हे, हाथ और पीठ में आई है। वे बेहोश हो गये थे , बाद में होश मे आने पर उन्हे किसी कार चालक ने उठा कर उनके घर तक पहुंचाया। जिला अस्पताल में उनका इलाज डा एस आर पी द्विवेदी की उपस्थिति में किया गया। भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र पवार से जिला मुख्यालय में भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण एवं दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

