🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा

On: February 24, 2026 4:43 PM

कोटा करगी रोड (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा में राज्य का तीसरा बजट (2026-27) प्रस्तुत किया, जिसे संकल्प बजट नाम दिया गया है, 1.72 लाख करोड़ रुपये के इस बजट का मूल मंत्र ज्ञान और गति के माध्यम से समावेशी विकास है। यह बजट अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय और लाइवलीहुड सशक्तिकरण पर केंद्रित है। कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने वाला है। वही उन्होंने इसे विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक बजट बताया,1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट राज्य की आर्थिक मजबूती, अधोसंरचना विस्तार और सामाजिक कल्याण योजनाओं को गति देने वाला है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि कर विकास कार्यों को नई रफ्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment