बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने सूरजपुर से रायपुर जा रहे हैं बस हादसे में अत्यंत ही गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता विश्वंभर यादव को आज चकरभाठा एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए शिफ्ट कर दिया गया। विश्वंभर यादव को रीढ़ की हड्डी में गहरी चोंट आई और जल्द से जल्द जिसका ऑपरेशन किया जाना है अतः चिकित्सकीय परामर्श व परिजनों से राय मशविरा कर आगे की चिकित्सा दिल्ली के एम्स अस्पताल में कराने की सहमति बनीं है, इस लिहाज से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज सुबह-सुबह अपोलो अस्पताल पहुंच कर घायल कार्यकर्ता विश्वंभर को तत्काल एंबुलेंस से चकरभाठा एयरपोर्ट के लिए रवाना किया और दोपहर 3.00 बजे उन्हें दिल्ली के लिए एयर लिफ्ट कर लिया गया। इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है ज्ञात हो कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व इस घटना को लेकर अत्यंत ही संवेदनशील हैं वे घायलों के परिवार से संपर्क बनाएं हुए हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह घटना के बाद से ही पीड़ित कार्यकर्ताओं परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका जी ने तों अपने एक निजी स्टाफ को भी नियुक्त कर रखा हैं बिलासपुर जिला के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख पदाधिकारी घायलों के देखरेख में लगे हुएं हैं। हादसे में घायल लीलू गुप्ता जिनके पसली और आंत में चोट आई है कल उनका ऑपरेशन किया गया और वे चिकित्सकों की सतत निगरानी में है और उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है घायलों के चिकित्सा में होने वाले संपूर्ण व्यय का भार पार्टी वहन कर रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देश दिया गया है कि कार्यकर्ताओं के इलाज में किसी भी तरह से कोताही न बरती जाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य राजा पाण्डे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी दिलेन्द्र कौशिल, जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, युवा मोर्चा के धन्नजय गोस्वामी, रौशन सिंह अपनी सतत सक्रियता बनाए रखे हुए है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

