बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर से 13 कि. मी. दूर सकरी पेंड्रीडीह बायपास पर बेलमुंडी स्थित कोपरा जलाशय में 21 फरवरी को “पक्षी महोत्सव” बिलासपुर वन विभाग के सहयोग से मनाने जा रहा है, जिस पर बिलासपुर के डीएफओ श्री निशांत ने एक छोटी से वीडियो जारी किया है वहीं
महोत्सव को लेकर पक्षी प्रेमियों में उत्साह ब्याप्त है। महोत्सव को लेकर वन विभाग ने सारी तैयारी कर रखी है । उक्ताशय की जानकारी वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर श्री निशांत ने दी।
उन्होंने आगे बताया की वन विभाग द्वारा आयोजित कोपरा पक्षी महोत्सव को आम जनता का भी प्रतिलाभ मिल रहा है , एक लंबे समय से पक्षी प्रेमियों की मांग रही है कि कोपरा में बर्ड फेस्टिवल मनाया जाए तभी से बिलासपुर के उत्साही युवा डीएफओ श्री निशांत कोपरा पक्षी महोत्सव को मनाने दिनरात लगे रहे है।
कोपरा जलाशय स्थित पक्षी विहार को देश विदेश के नक्शे पर लाने का कार्य कर बिलासपुर का नाम विश्वपटल पर स्थापित करने का सराहनीय कार्य किया है।जो कि पक्षियों का अस्थायी शरण स्थली बन चुका है।
यहां शीतकालीन पक्षियों का सिलसिला नवंबर माह से ही प्रारंभ हो जाता है जो मार्च अंत तक रहता है। इस समय जलाशय में असंख्य जलीय पक्षियों का जमावड़ा है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इस महोत्सव के लिए वन विभाग ने मोनो एवं स्लोगन भी कल जारी कर दिए है।स्थानीय एवं बाहरी पक्षी प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।पंजीयन का कार्य अंतिम चरण पर है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

