मनेंद्रगढ़। (वायरलेस न्यूज) एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की पहल पर अब कोयलांचल के छात्रों का स्कूल आने जाने का सफर आसान होगा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय की सार्थक पहल से कोयलांचल से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेंद्रगढ के लिए बस सेवा फिर से बहाल हो गयी है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोयलांचल क्षेत्र के बच्चो जो खोंगापानी, नई लेदरी, झगराखांड से स्वामी आत्मानंद विद्यालय मनेन्द्रगढ़ जाते है उनके आने जाने हेतु कोई साधन नही था, जिस पर विचार करते हुए एसईसीएल को बस सेवा देने हेतु निर्देश दिए गए थे जिसके उपरांत पिछले सत्र में बस सेवा प्रारंभ हुई थी, परन्तु इस वर्ष बस सेवा को एस ई सी एल प्रबंधन द्वारा विभिन कारणों से बंद कर दिया गया था। इस समस्या से पीड़ित छात्रों व अभिभावकों ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पान्डेय से बस सेवा दुबारा चालू कराने हेतु आग्रह किया था जिस पर नीरज पाण्डेय द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर मनेंद्रगढ़ को पत्र लिखकर बस सुविधा पुनः बहाल करने का आग्रह किया था जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए पुणे बस सेवा चालू करवा दी है जिससे छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। गौरतलब है कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय कोयलांचल क्षेत्र खोंगापानी के रहने वाले है, उनकी स्कूली शिक्षा खोंगापानी से ही हुई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

