दुर्ग (वायरलेस न्यूज) 26 जुलाई को गाडी संख्या-20826 वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री का छूटे बैग अनुमानित कीमत 1,30,000 रूपये को आर पी एफ दुर्ग ने सुपुर्द करने के संबंध में।
06 घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 26-07-2023 को उप निरीक्षक – आस्था दुबे रेसुब पोस्ट भिलाई हमराह बल सदस्यों के साथ गाडी संख्या-20826 वंदे भारत एक्सप्रेस को दुर्ग से बिलासपुर तक अनुरक्षण के दौरान गाडी जब रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होने लगी तो सहायक उप निरीक्षक-अरविंद रेसुब पोस्ट रायपुर ने फोन के माध्यम से सुचना दिया कि एक यात्री का बैग उक्त गाडी के कोच संख्या-सी/04 बर्थ नम्बर-14 में छुट गया है। उक्त सुचना पर कोच संख्या-सी/04 बर्थ नम्बर-14 पर रखे काले रंग के बैग को खोलकर देखने पर उसमें दस्तावेज, पर्स, मोबाईल, चार्जर एवं एक कान की मशीन थी। उक्त बैग के संबंध में सहायक उप निरीक्षक-अरविंद रेसुब पोस्ट रायपुर को बताने पर उन्होने बताया कि यात्री चाय पीने हेतु रायपुर स्टेशन पर उतर गया था एवं गाडी रवाना हो गई एवं आगे बताया कि यात्री दूसरी गाडी से बिलासपुर आकर बैग को ले लेगा उक्त बैग को सही सलामत रेसुब पोस्ट बिलासपुर लेकर आये कुछ समय बाद यात्री-आर.जगनमोहन राव वल्द आर.के.राव उम्र-50 वर्ष निवासी-मनीष नगर, नागपुर मोबाईल नम्बर-8600811168 रेसुब पोस्ट बिलासपुर आये एवं उक्त बैग के संबंध में बताया एवं पुछने पर बताया कि उक्त सामान कि *कुल कीमत 1,30,000* रूपये है। तब उक्त यात्री को सही पाकर बैग को सही सलामत पोस्ट प्रभारी दुर्ग के आदेश पर उपस्थित गवाहों के समक्ष उप निरीक्षक-आस्था दुबे द्वारा यात्री को सुपुर्द किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

