राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ पर केंद्रीय विद्यालय झगराखंड में प्रेस वार्ता व प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
मनेन्द्रगढ़.(वायरलेस न्यूज) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तृतीय वर्षगांठ पर केंद्रीय विद्यालय झगराखंड में प्रेस वार्ता व प्रदर्शनी का आयोजन आज 28 जुलाई 2023 को किया गया । इस प्रेस वार्ता व प्रदर्शनी के लिए केंद्रीय विद्यालय झगराखंड को नोडल विद्यालय के रूप में चुना गया है इस प्रेस वार्ता व प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय झगडराखंड के अतिरिक्त केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़, केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी व जिले के अन्य विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं मीडिया कर्मी सम्मिलित हुये । सर्व प्रथम केंद्रीय विद्यालय झगराखंड के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी वाय के सोलंकी ने संतोष सिंह प्रभारी प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी, कुलदीप सिंह प्रभारी प्राचार्य मनेन्द्रगढ़, संजय सिंह सेंगर संचालक विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल, जसपाल सिंह संचालक ब्लासम का स्वागत किया. अपने उद्बोधन में संस्थान के प्राचार्य वाई एस सोलंकी स्कूल बताया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में निर्देशित बिंदुओं के अनुपालन के क्रम में केंद्रीय विद्यालय झगराखंड में अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय विद्यालय कटिबद्ध है। प्रेस वार्ता के साथ ही साथ केंद्रीय विद्यालय झगराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केंद्रित अनेक शिक्षण कौशलों के क्रियान्वयन की एक खूबसूरत झांकी देखने को मिली.साथ ही साथ खिलौना आधारित शिक्षण, मूलभूत शिक्षा एवं संज्ञानात्मक और आलोचनात्मक कौशल को विकसित करने के लिए संदेश परक पोस्टर व चित्रकला प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वर्णित अंतर्विषयी संबंधों को रेखांकित करने वह सुरुचिपूर्ण शिक्षण हेतु यह प्रदर्शनी बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। केंद्रीय विद्यालय झगराखंड के प्राचार्य व नोडल शिक्षा अधिकारी वाय के सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में केंद्रीय विद्यालय संगठन हमेशा से ही महत्व भूमिका अदा करता रहा है; और संगठन का उद्देश्य है इसे सतत सार्थकता प्रदान करना।इस अवसर पर विद्यालय के श्री चौबे धर्मेंद्र यादव समेत समस्त स्टॉफ मौजूद रहा.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

