🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्वतंत्रता दिवस पर रेसुब पोस्ट राजनांदगांव अलर्ट मोड पर, समन्वय बैठक के साथ विशेष जांच अभियान चलाया

On: August 13, 2023 5:48 PM

राजनांदगाव (वायरलेस न्यूज) आज दिनांक 13.08.23 को आगामी स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए सतर्कता के मद्देनजर नागपुर मंडल के अंतर्गत रेसुब पोस्ट राजनांदगांव में कुली ऑटो ड्राइवर, स्टाल एवम सफाई कर्मचारीयो एवम TT E की उपस्थिति में सुरक्षा के संबंध में समन्वय मीटिंग लिया गया ,जिसमें आगामी स्वतंत्रता दिवस के तहत अतिरिक्त सतर्कता एवं सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक दिशा निर्देश के संबंध में जानकारी देकर ब्रीफ किया गया एवम उपरांत रेसुब के अधिकारियों व बल सदस्यों के द्वारा स्टेशन परिसर, PRS, पार्किग एरिया व वेटिंग हाल प्रवेश द्वार में गश्त करते हुये सघन जाँच अभियान चलाया गया इस दौरान ट्रेन कोच,वेटिंग हाल एवम पार्किंग में रखे दोपहिया वाहन एवं संवेदनशील स्थलों को चेक किया गया,इस दौरान किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई । सभी बल सदस्यों को अलर्ट रहकर ड्यूटी करने व इस जाँच को नियमित अंतराल पर करने एवं संदिग्ध पर सतर्क रहकर नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment