● *आरोपी पर #सरिया पुलिस ने की NDPS एक्ट की कार्यवाही*….
रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)दिनांक 21/02/2021 को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा शाम करीब 16:15 बजे *आरोपी रविशास्त्री निराला पिता समारू राम निराला उम्र 27 वर्ष साकिन कुरदा थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा* को कंचनपुर बेरियर के पास गांजा रखने की मुखबिर सूचना पर पकड़े । पुलिस को सूचना मिली थी कि संदेही दो बैग में गांजा लिये बस का इंतजार कर रहा है । तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा दबिश देकर मौके पर संदेही को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ कर विधिवत उसकी तलाशी ली गई । आरोपी के बैग से 02 पैकेट में मादक पदार्थ *गांजा वजन करीब 5 किलो* बरामद हुआ । आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में धारा 20(B) NDPS Act की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना सरिया के सहायक उप निरीक्षक माधव राम साहू, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे, मुकेश साहू की सक्रिय भूमिका थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

