सुनील रामदास ने पड़िगांव के जन्नाथ मंदिर में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद
रायगढ़ – (वायरलेस न्यूज) पुसौर विकासखण्ड के ग्राम पड़िगांव में चल रहे राम नाम सप्ताह में भाजपा कार्यकर्ता और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास सम्मिलित हुए। इस अवसर पर चल रहे राम नाम सप्ताह में वे सम्मिलित हुए और ग्राम वासियों के साथ जाकर पड़िगांव के जगन्नाथ मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिए। इसके अतिरिक्त मुष्ठी भिक्षा समिति पड़िगांव के सामुदायिक भवन में उनकी ग्राम वासियों के साथ बैठक हुई। जिसमें उन्होंने वहां उपस्थित गणमान्य जन से ग्राम के समस्याओं और ग्राम के लोगों के उन्नति विषयक चर्चा की। ज्ञात हो कि पड़िगांव में चल रहा राम नाम सप्ताह वर्ष 1935 में आरम्भ हुआ था। इस विषय में ग्रामीणों का कहना है कि उसके पहले ग्राम पड़िगांव में हर वर्ष हैजा जैसी बिमारी की प्रकोप होती थी। इसको देखते हुए वहां के लोगों ने राम नाम सप्ताह को आरम्भ किया था। उस समय से यह राम नाम सप्ताह निरंतरता से ग्राम वासियों द्वारा आयोजित किया रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राम नाम सप्ताह जैसा लोक संचार का उपकरण भारत के समृद्ध लोक संस्कृति से ही निकल सकता है। क्योंकि भारत एक विविध लोक संस्कृति वाला देश है। इसीलिए यहां विभिन्न प्रकार के लोक संचार की व्यवस्थाएं भी देखने को मिलती है, जो कि लोक संस्कृति से निकला हुआ संचार का एक उपकरण है। यही कारण है कि यहां के लोक संचार व्यवस्थाओं में राम और कृष्ण का नाम मिश्रित होता है। इन उपकरणों द्वारा दिए गए संदेशों में समाज के कल्याण का संदेश से जुड़ा होता है, जो कि परमात्मा से जोड़ने का कार्य तो करता ही है। साथ ही समाज को सकारात्मक संदेश देता है। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच सत्यनारायण प्रधान, राम नाम सप्ताह समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल भोय, अनुष्ठान समिति के सचिव जयशंकर भोय, श्रवण प्रधान, मंगल मेहर, रवि शंकर चौधरी सहित ग्राम के गणमान्य जन एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

