मोदी सरकार के सहयोग से भूपेश सरकार कर रही प्रदेश मे धान खरीदी: ओपी
रायगढ़:-(वायरलेस न्यूज) धान खरीदी को लेकर सूबे के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा पीएम को लिखी चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा संगठन महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा राज्य सरकार की ओर से केंद्र को लिखी चिट्ठी से यह प्रमाणित हो गया कि प्रदेश में हो रही धान खरीदी केंद्र के पैसे से हो रही है।ओपी ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि धान खरीदी के मामले में कांग्रेस ने झूठ की दुकान खोल ली है। जबकि हकीकत यह है कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश के लिए चावल का कोटा बढ़ा दिया है इस वजह से छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी संभव हो पा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह दावा है कि धान खरीदी राज्य सरकार करती हैं। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में आंकड़े जारी करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री को गंगाजल भेजेंगे। वे मंदिर में गंगाजल हाथ में लेकर बताए कि केंद्र सरकार द्वारा खरीदी करने का दावा झूठा है। भाजपा नेता ने बताया कि धान खरीदी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग करता है। 2022-23 के लिए इस विभाग का कुल बजट 5,158 करोड़ रुपये है। ऐसे में धान खरीदने के 21 हजार 828 करोड़ रुपये आखिर कहां से आएं? यहां तक की तीन अनुपूरक बजट को मिलाकर भी इतनी बड़ी राशि नहीं होती। ऐसे में राज्य सरकार को ये बातें स्पष्ट करनी चाहिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र लिख कर 6,000 करोड़ रुपये बकाया राशि देने की मांग की है। इसे लेकर भाजपा राज्य सरकार को घेर रही है। पत्रकार वार्ता में सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव व प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

