सालसा के विधिक सहायता अधिकारी श्री शशांक शेखर दुबे सेवा निवृत्त हुए

बिलासपुर/(वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर में विधिक सहायता अधिकारी के पद पर पदस्थ श्री शशांक शेखर दुबे अपनी 38 वर्ष की लम्बी सेवा अवधि उपरांत 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर दिनांक 31-8-2023 को सेवा निवृत्त हो गये।

उनकी सेवा निवृत्ति के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय के सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल के द्वारा श्री शंशांक शेखर दुबे को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने का कामना की गई। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भी श्री शंशांक शेखर दुबे को फूलमाला पहनाकर उन्हें विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *