रायपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़ में निवासरत उत्कल ब्राह्मण समाज द्वारा विगत दिवस अपने संगठन का गठन किया गया। श्री मिश्रा ने बताया कि इस कार्यकारिणी में प्रदेश के सभी जिलों के लोगो को शामिल किया गया है,इस संगठन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में रह रहे उत्कल ब्राह्मणों में आपसी भाईचारा, परस्पर सहयोग, आर्थिक समानता, सम्पूर्ण शिक्षित समाज की रचना इत्यादि हैं। इस संगठन का अध्यक्ष जगन्नाथ मंदिर रायपुर के प्रमुख, पुरंदर मिश्रा को बनाया गया है ।जबकि रायगढ़ के सत्यदेव मिश्रा को महासचिव

बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव श्री सुयोग्य मिश्रा संगठन के संरक्षक मंडल में हैं। कार्यकारिणी की पूरी सूची इस प्रकार है-




उत्कल समाज हमेशा से अपनी बौद्धिक, सामाजिक और धार्मिक विचारधारा का धनी रहा है और इस समाज से अनेक सुप्रसिद्ध लोगों ने उच्च पदों पर आसीन रह कर अपने कार्यों से समाज को गौरवान्वित किया है।
संगठन के संरक्षक मंडल सदस्य एवं अधिकांश पदाधिकारी राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में जाने माने व्यक्ति हैं। संरक्षक मंडल में सुयोग्य कुमार मिश्रा ( से. नि. आईएएस) , गुणनिधि सतपथी, अशोक कुमार पंडा ( से. नि. जज) , चित्तरंजन कर, एवं सुचित्रा त्रिपाठी हैं। सुयोग्य कुमार मिश्रा ( से. नि. आईएएस) छत्तीसगढ़ शासन में मुख्य सचिव रह चुके हैं एवं अपने सरल व संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक कुशल प्रशासक माने जाते हैं। संगठन के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा एक जाने माने व्यक्ति हैं। वे एक कुशल संयोजक और अच्छे व मिलनसार व्यक्ति हैं। बीजेपी की रमन सरकार में वे छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ( क्रेडा) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं । ग़ौरतलब है कि इन्हीं के कार्यकाल के दौरान क्रेडा में सौर सुजला, सौर हाई मास्ट व सौर सामुदायिक सिंचाई योजनाएँ भी आरंभ हुईं जो आज छत्तीसगढ़ व देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में सराही जा रही हैं। उनके द्वारा जगन्नाथ मंदिर के निर्माण व संचालन के लिये किये गए धार्मिक कार्यों पूरे उत्कल समाज लिये गौरव का विषय है।
बिलासपुर से प्रफुल्ल मिश्रा को प्रदेश सचिव , शशिभूषण नंदा को कार्यकारिणी सदस्य में स्थान हासिल हुआ है।
उत्कल समाज में इस संगठन के गठन से बहुत हर्ष है और उनका कहना है इस संगठन की बहुत दिनों से प्रतीक्षा थी और यह संगठन न सिर्फ़ समाज के लोगों में आपसी सामन्जस्य बढ़ाने में बल्कि अपनी संस्कृति और बौद्धिकता के विस्तार में भी सहायक होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

