रायपुर (वायरलेस न्यूज़) राज्य सरकार ने कई निगम कमिश्नर सहित राज्य प्रशासनिक सेवा 10 अफसरों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं। जीएडी की तरफ से जारी ट्रांसफर आदेश में 5 निगमों के कमिश्नरों को तबादला किया गया है। बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, धमतरी, दुर्ग निगम के आयुक्त को बदला गया है। आशुतोष चतुर्वेदी राजनांदगांव नगर निगम के नये आयुक्त होंगे, वहीं प्रभाकर पांडेय अब अंबिकापुर के नये कमिश्नर होंगे। अजय कुमार त्रिपाठी को सरगुजा संयुक्त कलेक्टर से बिलासपुर का नया निगम आयुक्त बनाया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर धमतरी मनीष मिश्रा को धमतरी का नया निगम आयुक्त बनाया गया है…

राजनांदगांव के निगम आयुक्त चंदकांत कौशिक को संयुक्त कलेक्टर धमतरी, दुर्ग निगम आयुकत इंद्रजीत वर्मा को कवर्धा संयुक्त कलेक्टर, आशीष कुमार टिकरिहा को धमतरी निगम आयुक्त से सूडा का सीईओ, हरीष मंडावी को अंबिकापुर निगम आयुक्त से दुर्ग का नया निगम आयुक्त बनाया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

