रायपुर, (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज2 अक्टूबर 2023) । भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में अंतिम दौर की बैठक छत्तीसगढ विधान सभा के लिए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट को अंतिम रूप देने मंथन चल रहा है जो 60प्रत्याशियों की सूची प्रदेश भाजपा ने भेजा था उसे ही लगभग तय माने जाने की ख़बर पर मुहर लग जायेगी ऐसा सूत्र ने दावा किया है। भाजपा अपने सभी दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतार रही है। इसमें सांसद भी हैं, विधायक भी हैं और पूर्व विधायक भी है। जिन नामों पर सहमति बनने की पुष्टि की जा रही है , उसमें कई युवा चेहरे भी हैं। ओपी चौधरी, विजय शर्मा, अनुज शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह जैसे युवा चेहरे हैं। चार सांसदों में प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को लोरमी से, सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत, रायगढ़ सांसद गोमती साय को पत्थलगांव से प्रत्याशी के तौर पर पार्टी उतार सकती है, वहीं राजनांदगांव डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अपनी सीट जांजगीर से अमर अग्रवाल बिलासपुर से धर्मजीत सिंह को तखतपुर , धरमलाल कौशिक को बिल्हा , रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा को, प्रेमप्रकाश पांडेय भिलाई, , पूर्व मंत्री राजेश मूणत रायपुर पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतारने जा रही है । पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, ओपी चौधरी रायगढ़, विजय शर्मा को कवर्धा से उम्मीदवार बनाए जाने की खबर है। वहीं धरसीवां से सिने स्टार अनुज शर्मा, बलौदाबाजार से टंकराम वर्मा को टिकट मिलने की खबर है।
रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, और ग्रामीण से मोतीलाल साहू के नाम पर मुहर लगने की चर्चा है। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े को बैकुंठपुर से, श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़, कोटा सीट से दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, किरण देव जगदलपुर, महेश गागड़ा बीजापुर, लता उसेंडी कोंडागांव सीट से टिकट तकरीबन तय हो गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को अंतागढ़ सीट से चुनाव
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

