रायपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजी आईपीएस गिरधारी नायक को राज्य सरकार ने फिर से मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है. 1983 बैच के आईपीएस गिरधारी नायक 30 जून 2019 को डीजी जेल और होमगार्ड से रिटायर हुए थे. इसके बाद सरकार ने उन्हें पोस्ट रिटायरमेट पोस्टिंग देते हुए मानवाधिकार आयोग में मेम्बर अपाइंट किया था. 16 नवंबर 2022 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था, मगर नौ महीने के बाद सरकार ने उन्हें फिर से मानवाधिकार आयोग में सदस्य नियुक्त किया है.
नायक सबसे सीनियर मेम्बर रहेंगे इसलिए उन्हें प्रभारी चेयरमैन का चार्ज भी सौंपा जाएगा. सदस्य नियुक्त को राज्यपाल के हवाले से राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है. मानवाधिकार आयोग में चेयरमेन और सदस्य का कार्यकाल तीन साल का रहता है. बता दें कि इस आयोग मे पुनर्नियुक्ति का प्रावधान है. सरकार चाहेगी तो उन्हें तीसरी बार भी नियुक्ति मिल सकती है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

