राजनांदगांव (वायरलेस न्यूज) रेलवे सुरक्षा बल नागपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीपचंद आर्या के निर्देश पर कार्यवाही की इस दौरान घटना में संलिप्त अज्ञात संदिग्ध आरोपी की लगातार खोजबीन एवं पतासाजी की कार्यवाही के प्रयास के दौरान घटना दिनाँक का संबंधित विभाग बिलासपुर से वन्देभारत ट्रैन के प्राप्त CCTV कैमरों के फुटेज विश्लेषण करने पर फुटेज में एक संदिग्ध बालक को पत्थर मारते हुये पाया गया उक्त फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध बालक की दुर्ग- उरला के निकट क्षेत्र में खोजबीन, पतासाजी की गई एवं मुखबिरों से समन्वय कर सूत्रों को लगाया गया था इसी संदिग्ध की पतासाजी के प्रयास के दौरान आज दिनांक-11.10.23 को उक्त पत्थरबाजी की घटना में शामिल फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध शरारती बालक को रेसुब राजनानंदगाव के अधिकारियों के द्वारा लुचकी पारा दुर्ग क्षेत्र में बच्चो के साथ खेलते देखने की सूचना पर निरीक्षक प्रशांत अल्डक हमराह बल सदस्यों के साथ तुरंत बताएं मुताबिक़ लुचकीपारा क्षेत्र में पहुंचे और उक्त संदिग्ध बालक को शिक्षा नगर लुचकी पारा दुर्ग में दोस्तों के साथ खेलते हुए पाया गया, जिसे रोककर पूछताछ करने पर मोहननगर जिला-दुर्ग(छ.ग). बताया जिसे ट्रेन के फुटेज को दिखाया गया जिसमें दिखाई दे रहे लड़के को देखने पर स्वयं का होना बताया। जिसपर उक्त बालक को उसके निवास स्थान पर लेकर गये, जहाँ अभिभावक के समक्ष कुछ दिन पहले उरला के पास वन्देभारत ट्रैन पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बारे में पूछताछ की गयी एवं पूनः वीडियो फुटेज दिखाया गया जिसमे परिजनों ने पहचान की एवं बालक द्वारा उन्ही के समक्ष बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ विजय नगर उरला तरफ खेलने गया था और शाम को वापसी में आते समय ट्रेक के किनारे से वन्देभारत ट्रैन पर खेल खेल में पत्थर मारकर वहाँ से अपने घर की तरफ भाग गया था और घटना में अपनी गलती स्वीकार करने लगा ,फुटेज के आधार पर औऱ उसके बताये मुताबिक घटनास्थल पर अभिभावको के साथ पहुँचे जहाँ से उसके द्वारा ट्रेन पर पत्थर मारा गया था,जो कि किमी 867/13-15 के मध्य उरला -दुर्ग आउटर के पहले विजयनगर के पास होना पाया गया। जहा अभिभावकों एवं गवाहो की उपस्थिति में घटनास्थल का पहचान पंचनामा एवं नजरी नक्शा तैयार किया गया तत्पश्चात उक्त किशोर बालक को अभिभावकों के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु राजनानंदगाव पोस्ट लाया गया जहाँ अभिवाभकों के समक्ष उक्त किशोर बालक का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया एवं घटना में संलिप्त किशोर बालक की पुष्टि उपरांत रेसुब पोस्ट राजनांदगांव में पूर्व में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज पोस्ट अपराध क्रमांक-811/2023 धारा- 153 रेल अधिनियम, दिनांक 01.10.2023 में संलग्न किया गया।
उक्त विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को विधिवत मेडिकल उपरांत घटनास्थल के आधार पर संबंधित न्यायालय, माननीय किशोर न्याय बोर्ड ,पुलगांव जिला दुर्ग (छ. ग.)के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड आवेदन एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ पेश किया गया ,जहाँ विधि से संघर्षरत उक्त अपचारी बालक को माननीय न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल संप्रेक्षण गृह ,बालक पुलगांव ,दुर्ग में संरक्षण में रखा गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

