रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) रायगढ़ प्रेस क्लब के प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि आवंटन की बहुप्रतीक्षित मांग को छत्तीसगढ़ शासन ने पूरा कर भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के आचार संहिता लगने के पूर्व प्रेस क्लब भवन के लिए शासन द्वारा भूमि आवंटित किए जाने के आदेश पर रायगढ़ प्रेस क्लब ने हर्ष व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ प्रवास के दौरान 2 सितंबर 2023 को भेट मुलाकात कार्यक्रम में रायगढ़ प्रेस क्लब की मांग पर प्रेस क्लब भवन के लिए भूखंड और भवन निर्माण के लिए 20 लाख की राशि शासन द्वारा देने की घोषणा की थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रायगढ़ प्रेस क्लब को पत्रकारों के लिए कालोनी निर्माण कराने भूमि आवंटित करने घोषणा किया।
रायगढ़ के सर्किट हाउस में भेट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई घोषणा पर आभार व्यक्त किया था। तदोपरांत प्रेस क्लब भवन और पत्रकारों के हाउसिंग कालोनी के लिए भूखंड के संबंध विभागीय प्रक्रिया शुरू की गई। इसी क्रम में बीते 6 अक्टूबर को राजस्व विभाग की ओर से प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए रायगढ़ शहर के डिग्री कालेज मार्ग पर भूखंड आवंटन का आदेश जारी किया है। प्रेस क्लब भवन के शासन द्वारा भूखण्ड आवंटन का आदेश जारी किए जाने की खबर से रायगढ़ प्रेस क्लब ने हर्ष का माहौल है। रायगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा सहित समस्त पत्रकारों ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जिले के मंत्री , कलेक्टर रायगढ़ के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री थवाईत का कहना है कि प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा 20 लाख की राशि पूर्व में जारी की जा चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा भवन निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी भी निर्धारित कर दी गई थी। आरईएस को निर्माण एजेंसी बनाया गया था। विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए टेण्डर प्रक्रिया भी कराई जा चुकी है। इस स्थिति अतिशीघ्र ही रायगढ़ प्रेस क्लब भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। प्रेस क्लब एवं हाउसिंग सोसायटी के सचिव नवीन शर्मा ने बताया है कि हाउसिंग कालोनी के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा चुकी है। आज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के संरक्षक उदयराम थवाईत की इस आशय की जानकारी से अवगत करा कर उनका आशीर्वाद लिया। श्री थवाईत ने कहा कि यह रायगढ़ के पत्रकारों के लिए गौरवशाली क्षण है, उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

