नये कलेक्टर श्री अवनिश शरण ने कार्यभार ग्रहण किया
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 14 अक्टूबर 2023/ जिले के नये कलेक्टर श्री अवनिश शरण ने आज सवेरे यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जिला कार्यालय में नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से पद्भार लिया। श्री शरण के कार्यालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्री अवनिश शरण की पदस्थापना राज्य सरकार द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के तौर पर जिला बिलासपुर में की गई है। श्री शरण वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे राजधानी रायपुर में संचालक तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में पदस्थ थे।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सवेरे पदभार ग्रहण किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से कार्यभार लिया। उन्होंने चुनाव तैयारियों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और दिशानिर्देश दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

